डॉ. रहालकर की पत्नी श्रीमती डॉ अलका रहालकर ने की आत्महत्या ,,
एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर सो जाने के बाद हुई मौत ,,
पुलिस ने बरामद किया मृत्यु पूर्व लिखा सुसाइड नोट ,,
बिलासपुर // शहर के विख्यात चिकित्सक एवं सर्जन डॉ चंद्रशेखर रहालकर की धर्मपत्नी डा श्रीमती अलका रहालकर ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। जैसे की जानकारी मिली है डॉ अलका रहालकर ने शुक्रवार की रात को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगा लिया। जिसके कारण नीम बेहोशी में जाने के बाद उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी सुबह होने पर जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी तफ्तीश प्रारंभ कर दी। बताया जा रहा है कि डॉ अलका रहालकर ने आत्महत्या करने के पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। सुबह जैसे ही शहर में डॉ रहालकर की धर्मपत्नी डॉ अलका रहालकर के द्वारा आत्महत्या करने की खबर शहर में फैली बिलासपुर का पूरा चिकित्सा जगत जैसे सन्न रह गया। डॉक्टर अलका रहालकर बिलासपुर के ही प्रसिद्ध भवन निर्माता स्वर्गीय मुंडले जी की तीसरी पुत्री थी। बिलासपुर की ही निवासी होने के कारण डॉ अलका रहालकर के द्वारा आत्महत्या करने की खबर से बिलासपुर के महाराष्ट्रीयन समाज और उनके परिचितों मैं शोक की लहर फैल गई है। बहरहाल इस मामले में विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।
डॉक्टर अलका रहालकर ने कल ही अपना 60वां जन्मदिन मनाया और उसके बाद, देर रात को एनेस्थीसिया का हाई डोज इंजेक्शन खुद को लगाकर कर ली आत्महत्या ,,
सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार ने बताया कि डॉक्टर अलका ने अपने बेडरूम में देर रात आत्महत्या की है। मौत हाई डोज एनेस्थीसिया से हुई है। उन्होंने स्वयं हाई डोज एनेस्थीसिया इंजेक्शन लगाया है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि डॉक्टर अलका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि… “मैं अपने जीवन से पूरी तरह संतुष्ट हूं।और होशोहवास में आत्महत्या कर रही हुं। इसके लिए कोई जिम्मेदार नही है। लेकिन डॉ अलका ने आत्महत्या का कारण नही लिखा है। थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर अलका के पति डॉक्टर चंद्रशेखर रहालकर पिछले 2 साल से हार्ट की परेशानियों से गुजर रहे हैं। उनका इलाज अपोलो और रायपुर में चल रहा है। दोनों पति पत्नी एक दिन पहले ही रायपुर से इलाज के बाद घर लौटे है। कल शुक्रवार को डॉक्टर अलका ने परिवार के साथ अपना 60 वां जन्मदिन मनाया। इसके बाद परिवार के सभी अपने अपने कमरे में चले गए। फिर दोनों पति पत्नी भी अपने अपने कमरे में गए। घर के सदस्यों ने बताया डॉक्टर अलका ने जन्मदिन पर सिंगापुर में रह रहे बेटे को कॉल किया।लेकिन बातचीत नही हो पाई। इसके बाद उन्होंने रात को अकेले में कमरे में खुद हाई डोज एनेस्थेसिया लेकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में डॉ अलका राहलकर ने लिखा है कि उनका पोस्टमार्टम नही किया जाय।
Author Profile

Latest entries
अपराध17/02/2025आबकारी विभाग ने पकड़ी हरियाणा की ब्रांडेड शराब… 10.5 लीटर अंग्रेजी शराब जप्त…
राजनीति17/02/2025दिग्गजों के गढ़ में शिकस्त… बिल्हा और तखतपुर में बीजेपी को मिली हार… इधर विधायक अमर का अनुभव और सुशांत की युवा सोच से बिलासपुर में लहराया जीत का परचम…
राजनीति16/02/2025जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यवाई : कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास 6 साल के लिए पार्टी से बाहर… निष्कासन पर त्रिलोक ने दी प्रतिक्रिया… जानिए जिलाध्यक्ष विजय को लेकर क्या कहा…
बिलासपुर15/02/2025भाजपा की जीत के जश्न में फोड़े फटाकों से गोदाम में लगी आग ??… विजय रैली में उत्साहित समर्थकों में हड़कंप…
