दर्रीघाट डकैतीकांड खुलासा : 4 डकैत पुलिस की गिरफ्त में… 6 अभी भी फरार… पुरानी रंजिश और बदला लेने की नीयत से बनाई थी डकैती की योजना…
बिलासपुर, जनवरी, 23/2022
कांग्रेस नेता टॉकेश्वर पाटले के घर 13 जनवरी को हुई डकैती के मामले में बिलासपुर एसएसपी पारुल माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 6 आरोपी अभी भी फरार हैं।
इस घटना को अंजाम देना वाला मुख्य आरोपी जेल में बंद था छूटने के बाद उसने डकैती की योजना बनाई और अपने साथियों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया उसे लगता था कि कांग्रेस नेता पाटले ने ही उसे जेल भिजवाया है इस बात से वो नाराज था इसलिए उसने कांग्रेस नेता से बदला लेने उड़ीसा से डकैतो को बुलाकर डकैती कराई थी। पुलिस ने डकैतों से 5 मोबाइल, 1 कट्टा, 1 पिस्टल और 5 हजार रु नगद जब्त किया है।

जानकारी हो कि दर्रीघाट में रहने वाले कांग्रेस के जिला सचिव टाकेश्वर पाटले के घर बीते 13 जनवरी को डकैती हुई थी। दिनदहाड़े घर मे घुसे 7 डकैतो ने बंदूक व चाकू की नोक पर ढाई लाख नगद व 3 लाख के गहने लूट लिए थे। घटना के बाद पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी थी, मामले में राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप भी हुए। सीसीटीवी व कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने मस्तूरी के पास ग्राम लावर निवासी अजय ध्रुव के मामले में संलिप्त होने की जानकारी मिली, उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। कॉन्ग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले ने अजय को उसके माता पिता के साथ 2017 में जेल भिजवाया था। जेल में ही उसने हत्या व डकैती के आरोपियो के साथ मिल कर बदला लेने की ठानी थी। अजय ध्रुव बाहर आया, और उसने जेल में मिले दोस्त रमजान के साथ मिलकर रायगढ़ पहुँचे, और डकैती की प्लानिंग की, और उड़ीसा के बदमाशों के साथ मिलकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
1 आनंद टोप्पो, सुंदरगढ़ उड़ीसा
2 छोटू सिंह, सुंदरगढ़ उड़ीसा
3 अजय कुमार ध्रुव, लावर, बिलासपुर
4 दुर्गेश ध्रुव, सिरगिट्टी, बिलासपुर
ये अभी है फरार….
1 रमजान ऊर्फ बल्लू चिंगराजपारा बिलासपुर
2 माइकल सिंह, सुंदरगढ़ उड़ीसा
3 अनिल साय, सुंदरगढ़ उड़ीसा
4 आयूब खान, चिंगराजपरा बिलासपुर
5 तुलसी, ग्राम सेमरिया, जांजगीर चांपा
6 रमजान उर्फ बल्ला, चिल्हाटी बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
अन्य12/05/2026जल संकट से जूझ रहे निमोही के ग्रामीणों को मिली वेदांता पावर की मदद… करीब 120 परिवारों को मिल रहा 12000 लीटर पानी हर दिन…
