दुकान में दुकानदार ने लगाई फांसी, दुकान के अंदर म्यांर में फांसी पर लटकी मिली लाश, पुलिस कर रही तफ्तीश ….
जांजगीर-चाम्पा // नवागढ़ के खैरताल गांव में साइकिल मरम्मत करने की दुकान में दुकानदार ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दुकान के भीतर म्यांर में दुकानदार की फांसी पर लटकी लाश मिली है. मृतक दुकानदार का नाम रामसाय कश्यप ( 48 वर्ष ) था. खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है. मामले में पुलिस जांच कर रही है ! नवागढ़ थाने के टीआई विवेक पांडेय ने बताया कि खैरताल गांव में 48 साल का रामसाय कश्यप की साइकिल मरम्मत करने की दुकान है. रात में घर से खाना खाने के बाद दुकान में सोने आ गया था. सुबह जब परिजन दुकान पहुंचे तो उसकी लाश फांसी पर लटकी हुई मिली ! थाने में सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. खुदकुशी का कारण अज्ञात है, लेकिन परिजन ने बताया है कि उसकी तबियत खराब रहती थी ! फिलहाल, मामले में जांच जारी है. मौके पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है !
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
