• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

देशभर के यादव समाज के प्रतिभावान बच्चों को चेन्नई के एकेडमी में मिलेगा फ्री में प्रवेश… रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च उठाएगी तमिलनाडु यादव… चेन्नई से लौटने के बाद मेयर रामशरण यादव का किया गया स्वागत… 

देशभर के यादव समाज के प्रतिभावान बच्चों को चेन्नई के एकेडमी में मिलेगा फ्री में प्रवेश… रहने, खाने और पढ़ाई का खर्च उठाएगी तमिलनाडु यादव महासभा…. चेन्नई से लौटने के बाद मेयर रामशरण यादव का किया गया स्वागत… दुबई में बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए बनाई जाएगी एजेंसी…

बिलासपुर, मई, 24/2022

तमिलनाडु यादव महासभा ने प्रतिभावान सामाजिक बच्चों की शिक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा देश में बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। तमिलनाडु यादव महासभा द्बारा चेन्नई में सम्मानित किए जाने के बाद मेयर रामशरण यादव सोमवार को शहर लौटे और महासभा द्बारा सामाजिक और सार्वजनिक हित के लिए जिन योजनाओं पर काम किया जा रहा है, उस बारे में अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान पार्षदों और जिलेभर के सामाजिक बंधुओं ने उनका सम्मान किया। मेयर यादव ने बताया कि महासभा के प्रेसिडेंट डॉ. नैसी जे रामचंद्रन चेन्नई में एक एकेडमी तैयार कर रहे हैं, जिसमें यादव समाज के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। एकेडमी में रहने-खाने की व्यवस्था रहेगी और पढ़ाई का पूरा खर्च एकेडमी ही उठाएगी।

प्रेसिडेंट रामचंद्रन बेरोजगारी को दूर करने के लिए दुबई जाएंगे। वहां यह देखा जाएगा कि भारतीय लोगों को वहां क्या-क्या काम दिया जाता है। वहां से लौटने के बाद देश में एक एजेंसी बनाई जाएगी, जिसका काम बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार फ्री में दुबई में रोजगार दिलाया जाएगा। उनके जाने का खर्च भी एजेंसी उठाएगी। इससे भारतीय लोगों को दुबई में काम दिलाने का झांसा देकर लूट-खसोट करने वालों पर रोक लगेगी। मेयर यादव का सम्मान करने वालों में एमआईसी सदस्य अजय यादव, राजेश शुक्ला, दत्तात्रय यादव, हेमंत यादव, गोविंद यादव, छोटेलाल यादव, सीमा घृतेश आदि शामिल हैं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed