नशे के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही… प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ 2 गिरफ्तार… नारकोटिक्स सेल की सूचना पर मारा छापा…
बिलासपुर, फरवरी, 11/2022
बिलासपुर पुलिस जैसे-जैसे महानगर का रूप लेता जा रहा है वैसे वैसे नशे के सौदागर भी क्षेत्र में अपना पैर पसारता जा रहे हैं नवनियुक्त एसपी पर सबसे ज्यादा सवाल नशे पर कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से उठाए थे। जिसके बाद एसएसपी ने जिले में नशे के व्यापार पर रोकथाम के लिए नारकोटिक्स सेल का गठन किया था।एसएसपी द्वारा गठित टीम की लगातार कार्रवाई से बिलासपुर में नशे का व्यापार करने वाले व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है।नए मामले में बिलासपुर पुलिस ने दो आरोपियों को भारी मात्रा में कोडीन युक्त फैंसीकॉफ सिरप के साथ पकड़ा है।

दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरफ दो बैग में रखकर उसे बेचने की फिराक में निकला हुआ है।सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम ने ग्राम पंचायत धूमा मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा लिया। पूछताछ में जानकारी मिली कि अविनाश दुबे अपने साथी राहुल मिश्रा के साथ दो बैग में कोडीन युक्त सिरप को बेचने की फिराक में जा रहे थे।

जानकारी में यह बात निकल कर सामने आई कि अविनाश दुबे कप सिरप को मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मंगाता था।और अलग-अलग जगह में सप्लाई करने के लिए अपने घर में छुपा कर रखता था आरोपियों के पास से 525 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरफ जिनकी बाजार में कुल कीमत 1 लाख 57 हजार रुपए बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
