नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने जिला नारायणपुर का किया पदभार ग्रहण
अक्टूबर, 22/ 2021, नारायणपुर
गिरिजा शंकर जायसवाल (भापुसे-2010) ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर का पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह तीसरी पदस्थापना है। इससे पहले जिला जशपुर और सुरजपुर की जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें, जिससे लोगों के बीच एक आदर्श पुलिस की छवि निर्मित की जा सके। इस अवसर पर निवृतमान पुलिस अधीक्षक यू0 उदय किरण सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
