निगम की सामान्य सभा के पहले भाजपा पार्षद दल की बैठक… जनता से जुड़े मुद्दे और वार्डो की समस्याओं को रखेंगे सदन में… कांग्रेस भवन के लिए आवंटित जमीन मुद्दे पर होगा पुरजोर विरोध…
अगस्त, 24 / 2021, बिलासपुर
सोमवार को नगर पालिक निगम बिलासपुर की होने वाली सामान्य सभा के पूर्व भाजपा पार्षद दल की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में रखी गई। बैठक में मार्गदर्शन हेतु विशेष रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, पूर्व महापौर किशोर राय उपस्थित रहे।
अमर अग्रवाल ने भाजपा पार्षदों को मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विकास से जुड़े जनहित के मुद्दे जिसमें स्मार्ट सिटी के कार्य, चरमराती साफ-सफाई व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, नए राशन कार्ड, निराश्रिम पेंशन, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाईट, भाजपा शासन काल में शहर के विकास एवं किए गए सौदर्यीकरण की देखरेख, गढ्ढों में तब्दील हो चुके शहर की सडको का निर्माण आदि जनता से जुड़े मुद्दे सहित सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को आज की सामान्य सभा में रखे।

भाजपा पार्षद दल सामान्य सभा के साधारण सम्मेलन की विषय सूची क्रमांक 89 का पूर जोर ढंग से विरोध करेगा, जिसमें कलेक्टर बिलासपुर द्वारा पुराने बस स्टैण्ड की जमीन सार्वजनिक परियोजन हेतु हस्तांतरित नगर पालिक निगम बिलासपुर के स्वामित्व की जमीन कांग्रेस भवन निर्माण हेतु आबंटन करने का प्रस्ताव है। भाजपा पार्षद दल ने यह निर्णय लिया कि कांग्रेस द्वारा जितने भी जनविरोधी प्रस्ताव लाए जायेंगे उसका भाजपा पार्षद दल जमकर सदन एवं सदन के बाहर विरोध करेगी।
बैठक में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, विनोद सोनी, विजय ताम्रकार, दुर्गा सोनी, राजेश सिंह, बंधु मौर्य, रंगा नादम, ओमप्रकाश पाण्डेय, सीमा संजय सिंह, कमल निधी जैन, सुनिता मानिकपुरी, विजय यादव, मोती गंगवानी, रेणुका नागपुरे, उदय मजूमदार, सीमा दुसेजा, रूपाली गुप्ता सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
