नोडल अधिकारी के अड़ियल रवैये के कारण सरकंडा नूतन चौक स्थित कन्या शाला में लक्ष्य से बहुत कम हो पाया टीकाकरण…
नोडल अधिकारी का फरमान सुनकर उल्टे पांव लौटे लोग, टीकाकरण केंद्र में पसरा रहा सन्नाटा…
300 लोगों को लगना था टीका, लेकिन सिर्फ 68 लोगों का ही हो पाया वैक्सीनेशन…
(विनोद सिंह ठाकुर द्वारा)

बिलासपुर // सरकंडा नूतन चौक शासकीय कन्या शाला में टीकाकरण का कार्य निरंतर जारी है। रोज वहां लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण चल रहा था। इस केंद्र में बीपीएल अर्थात गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले परिवारों के लोगों को टीका लगाया जा रहा था। आज एकाएक नोडल अधिकारी के द्वारा यह फरमान जारी कर दिया गया कि टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों को अपने साथ राशन कार्ड सहित तमाम दस्तावेज ओरिजिनल ही रखने होंगे। बिना ओरिजिनल दस्तावेज के किसी को भी टीका नहीं लगाया जाएगा। उनके इस आदेश के चलते फोटो कॉपी लेकर टीकाकरण के लिए पहुंचे, गरीब गुरबा परिवारों के लोगों को बिना टीका लगाए ही वापस जाना पड़ा। यहां नोडल अधिकारी के फरमान से टीकाकरण का कार्य कितना प्रभावित हुआ होगा..? इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि, यहां कुल 300 लोगों को टीका लगाने का टारगेट दिया गया था। लेकिन आज दोपहर बाद तक मात्र 68 लोगों को ही वैक्सीन लगाया जा सका था।

Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
