पंजी का सत्यापन नहीं होना एक गंभीर लापरवाही – कमिश्नर डॉ. अलंग… कमिश्नर और कलेक्टर ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण… संभाग स्तरीय निरीक्षण दल गठित करने के निर्देश…
बिलासपुर, फरवरी, 11/2022
बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने शुक्रवार को जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय स्थित कई शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ. अलंग ने कहा कि कार्यालय के सभी रजिस्टर के पृष्ठ संख्या का सत्यापन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। सभी पेज का पृष्ठांकन भी अनिवार्य रूप से करें। पंजी का सत्यापन नहीं होना एक गंभीर लापरवाही मानी जाएगी। इसके लिए कार्यालय प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों का भौतिक सत्यापन निर्धारित अवधि में अनिवार्य रूप से करें। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिला मुख्यालय जांजगीर स्थित जिला पंचायत, समाज कल्याण, खादी ग्राम उद्योग, डीएमएफ, प्रधानमंत्री आवास योजना, उप संचालक पंचायत, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यालयों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला भी उपस्थित थे।

डाँ. अलंग ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग और प्रधानमंत्री सड़क सेवा संभाग कार्यालय में पंजी संधारण की निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्त श्रीमती अर्चना मिश्रा को संभाग स्तरीय निरीक्षण दल गठित कर सभी कार्यालयों के निरीक्षण करवाने को कहा। वहीं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और प्रधानमंत्री ग्राम ग्राम सड़क सेवा संभाग के कार्यालयों के भौतिक सत्यापन करवाने के लिए जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर को निर्देश दिए। कमिश्नर डॉ. अलंग की टीम ने विभिन्न कार्यालयों में आवक जावक पंजी, डाक व्यय, स्थापना, सेवा पुस्तिका, कैशबुक, भुगतान, खरीदी, स्टॉक पंजी आदि का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती कमलेश नंदनी साहू सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
