पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने, प्रेमी के साथ मिलकर चलवाई थी गोलियां ,,
रेवाड़ी // विजय नगर में एक सप्ताह पूर्व सुनील नामक युवक पर चलाई गई गोलियों की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सुनील पर उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गोलियां चलवाई थी। पति को पत्नी का नौकरी करना पसंद नहीं था, इसलिए दोनों के बीच विवाद चल रहा था और उनका तलाक का केस अदालत में विचाराधीन था। पुलिस ने सुनील की पत्नी, उसके प्रेमी व उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 9 अगस्त की रात को शहर के मौहल्ला विजय नगर में दो युवक दीवार फांद कर सुनील नामक युवक के घर में घुस गए थे और उसे गोली मारने के बाद फरार हो गए थे। सुनील को गंभीर हालत में शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे रोहतक रैफर कर दिया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने छानबीन के दौरान सुनील पर गोलियां चलवाने को लेकर उसकी पत्नी पर शक हो गया। शक का कारण यह था कि दोनों के बीच अदालत में तलाक का मामला चल रहा था और कुछ दिनों पहले ही वह दोबारा से सुनील के साथ आकर रहने लगी थी। पुलिस के अनुसार सुनील की पत्नी जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव निवासी कंप्यूटर सेंटर संचालक मंजीत के यहां नौकरी करती थी, जबकि उसका पति एक दुकान पर काम करता था। सुनील को उसकी पत्नी का काम करना अच्छा नहीं लगता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था और बाद में बात तलाक तक पहुंच गई थी। अदालत में तलाक का मामला चलने के कारण दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। सुनील, विजय नगर में अपनी बहन के साथ किराए पर रहता था। सुनील की पत्नी का मंजीत के साथ प्रेम प्रसंग था। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सुनील की अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस केस की गुत्थी सुलझाने के बाद सुनील की पत्नी, उसके प्रेमी मंजीत व उसके साथी कृष्ण को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
