नकली पिस्तौल से धमका कर तिफरा के पेट्रोल पंप से 4 हजार की लूट करने वाला दूसरा आरोपी भी धरा गया… पुलिस ने नकली पिस्तौल और लूट की रकम 4 हजार के साथ ही वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है…
बिलासपुर // बिलासपुर रायपुर रोड में तिफरा स्थित पेट्रोल पंप से बीती 14 दिसम्बर की रात को 11 बजे नकली पिस्तौल दिखाकर 4 हजार रुपए लूटने वाले दोनों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। इस बाबत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर कि रात को 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग तिफरा के पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां उन्होंने पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों से 2 सौ रु. का बिल मांगा। पेट्रोल पंप के कर्मचारी उन्हें बिल बना कर दे ही रहे थे कि मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे शख्स ने नीचे उतर कर कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी और गल्ले में रखे 4 हजार रु. लूट लिए। पेट्रोल पंप पर तैनात सूरजभान केवट यह वारदात देख जोर जोर से चिल्लाने और हल्ला करने लगा। जिससे घबराकर आरोपी का साथी मोटरसाइकिल सहित मौके से भाग गया जबकि बाकी कर्मचारियों ने पिस्तौल समेत 4 हजार रु. लूटने वाले आरोपी को पकडकर पेट्रोल पंप के पास ही चौक पर तैनात पुलिस कर्मियों के हवाले कर दिया।

पुलिस से पूछताछ में आरोपी नरेश पांडे पिता राम नारायण पांडे ने बताया कि वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी का नाम सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव है। उसने पुलिस को यह भी बताया कि जिस पिस्तौल से धमका कर उसके द्वारा लूट की वारदात की गई है वह पिस्तौल नकली है। पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में लेकर उसके साथी सोनू यादव उर्फ ईश्वर यादव की तलाश में अपनी उर्जा झोंक दी। और आज उसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता भी मिल गई। पुलिस के द्वारा इस मामले में आरोपियों द्वारा लूटी गई रकम 4 हजार के साथ ही लूट की वारदात में प्रयुक्त की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
