बिलासपुर // प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने बुधवार को बिलासपुर के पुलिस मेस में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पुलिसिंग का स्तर और ऊपर उठाने की दिशा में एक साथ कई प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों के बीच पुलिसिंग के नजरिए से सभी थानों स्तर पर एक आकर्षक प्रतिस्पर्धा सी कराई जा रही है।जिसमें हर साल सर्वश्रेष्ठ काम करने वाले थाने के थानेदार को ‘सुपर कॉप’का सम्मान देकर पुरस्कृत किया जाएगा।प्रदेश में पुलिस के कामकाज और सक्रियता की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में राजधानी और दुर्ग मे हुई बडी बडी वारदातों का पुलिस ने जिस तरह बहुत कम समय में खुलासा किया है और अपराधियों को सीखचोंके पीछे भेजा है, वह काबिले तारीफ है। राज्य के डीजीपी ने कहा कि अवसाद के कारण पुलिस महकमे में हो रही घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और उसके निराकरण तथा अवसाद से बचने के तौर-तरीकों पर काम किया जा रहा है। रायपुर से निकल कर बिलासपुर होते हुए कोरबा के लिए निकले डीजीपी अवस्थी कुछ देर के लिए बिलासपुर के पुलिस मेस में ठहरे हुए थे।इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल इलाके में पुलिस फोर्स कोई तगड़ा एक्शन लेने के लिए सक्रिय हुई है। और इस वक्त भी एक्शन जारी है।उनहोने पत्रकारों से कहा….संभव है आज शाम तक नक्सल मोर्चे से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिले।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
