बिलासपुर // बहू को सास की समझाइश इतना नागवारा गुजरी की उसने सास को मरते तक पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। मस्तूरी पुलिस ने हत्यारिन बहू के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा निवासी कारी बाई पति रामायण साहू (55) अपनी बहू प्रेमलता साहू को बात बात में टोका करती थी। 10 फरवरी को बहू को सास का यह व्यवहार इतना नागवारा गुजरा कि उसने बेरहमी से सास की पिटाई कर दी। बहू के हमले से बेहोश हुई सास को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल के मेमो पर मस्तूरी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। विवेचना के दौरान बहू की क्रूरता उजागर हुई। पुलिस ने मामले में धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
