बिलासपुर, अप्रैल, 02/2026
रतनपुर में सनसनी : तलवारों से लैस हमलावरों का तांडव,, परिवार पर टूटा कहर,, बुजुर्ग महिला की हत्या,, 6 घायल
बिलासपुर/रतनपुर। धर्मनगरी रतनपुर के ग्राम पेंडरवा में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध के शक में भड़के आरोपियों ने एक घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों पर तलवार व अन्य धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 65 वर्षीय मुराद बेगम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है।
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित शेख शब्बीर ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास को अपनी पत्नी और उसके छोटे भाई शेख सलीम के बीच अवैध संबंध का शक था। इसी बात को लेकर वह लंबे समय से विवाद करता रहा था। रविवार को भी वह अपने परिजनों के साथ तलवार लेकर घर पहुंचा और बिना किसी चेतावनी के हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी सुरेश श्रीवास अपने बेटे सुमीत और नैतिक के साथ गांव में शेख सलीम और चांदी खान को तलाशते हुए आया था। जब दोनों नहीं मिले तो गुस्से में बेकाबू होकर उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों पर ही जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।
एसएसपी रजनीश सिंह
घटना से पहले भी तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले ही पीड़ित परिवार की महिलाएं आरोपी को समझाने उसके घर गई थीं, लेकिन वहां बात नहीं बनी। इसके बाद वे थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की थी और सुरक्षा की मांग की थी। पुलिस ने अगले दिन कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन उससे पहले ही यह खौफनाक वारदात हो गई।
इतना ही नहीं, पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि कुछ माह पूर्व सुरेश श्रीवास ने शेख शब्बीर की हत्या के लिए 50 हजार रुपये में सुपारी दी थी, जिसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी। बावजूद इसके पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की और समझाइश देकर मामला टाल दिया। अब इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेश श्रीवास सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला अवैध संबंध के शक से उपजे खूनी हमले का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
बिलासपुर25/05/2026अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई विशेष अभियान में 23 वाहन जब्त, 2 जेसीबी, 8 हाइवा और 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई…
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
