बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर महापौर और सभापति ने किय उनका पुण्य स्मरण ,,
कोन्हेर गार्डन स्थित उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ,,

बिलासपुर // महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100 वीं पुण्यतिथि पर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरुद्दीन, डॉ. रेणुका पिगले, देवकीनंदन स्कूल के प्रभारी प्रचार्य सचिन शर्मा, लाल बाहदुर शास्त्री स्कूल के व्याख्याता अजीत शुक्ला सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कोन्हेर गार्डन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर महापौर यादव ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक वो महान शख्सियत थे, जिन्होंने ‘”स्वराज हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा”‘ का नारा दिया था। अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई में इस नारे का काफी महत्व है। एक अगस्त 1920 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का मुंबई में देहांत हो गया था। महापौर ने उनकी पुण्यतिथि पर बाल गंगाधर तिलक को याद करते हुए कहा इनके द्बारा गणेशोत्सव की शुरुवात की गई। इनके द्बारा अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के लिए पंडाल लगाकर रणनीति बनाई गई थी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
