बिलासपुर // नालसा की नई योजनाओं को लेकर विधिक पखवाडा 14-30 नवम्बर 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वयं सेवी संस्था शिखर युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों के आदिवासी बच्चे सम्मिलित हुए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव बृजेश राय द्वारा नालसा की योजनाओं के संबंध मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। राष्ट्रीय बाल दिवस के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात विधिक ज्ञान ज्योति एवं न्याय सबके लिए पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा बच्चो के लिए बाल – सुलभ विधिक सेवाएं और उनका संरक्षण योजना 2015 के माध्यम से बच्चो की न्याय तक पहुच में सुधार का लक्ष्य बनाया है। इस योजना का मुख्य प्रयोजन बच्चो के पक्ष में मौजूद कानूनों और नीतियों के उचित कार्यान्वयन को सुसाध्य बनाना और कानूनो के साथ विवाद की स्थिति में आने वाले और देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत वाले बच्चो को प्रभावी विधिक सहायता सुनिश्चित कराना है। गुरूघासी दास विश्वविद्यालय के विद्यार्थियो द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। उनके द्वारा नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितों के लिए विधिक सेवाए) योजनाएं 2015 के तहत यौन शोषण के विरूद्ध एवं बेटी बचाओं विषय पर नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
