बिलासपुर // यातायात पुलिस के जवान के साथ सरेराह गाली गलौच और मारने की धमकी देने वाले कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष मोती थारवानी को पुलिस ने महाराष्ट्र के कामठी से घेराबंदी कर पकड़ लिया है। थारवानी को पुलिस तारबाहर थाना लेकर पहुंच चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर के विधायक शैलेश पांडेय भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए है, थाने में समर्थकों ने होहल्ला मचा रखा है जिससे वहां माहौल गर्म हो गया है।

खबर के मुताबिक पुलिस को सुचना मिली थी कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल थारवानी नागपुर में छिपा हुआ है। पुलिस की टीम सूचना के आधार पर तीन दिनों से नागपुर में छापेमारी की कार्रवाई कर रही थी। आरोपी अपना ठिकाना लगातार बदल रहा था जिसके कारण पुलिस को उस तक पहुंचने में समय लग गया। लेकिन आरोपी पुलिस को ज्यादा दिन तक चकमा नहीं दे पाया और कामठी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थारवानी को कामठी से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार शाम को बिलासपुर के तारबाहर थाना लेकर पहुंच गई है। इसकी जानकारी मिलते ही शहर विधायक शैलेश पांडेय भी अपने समर्थकों के साथ थाना पहुंच गए है। उनके थाना पहुंचते ही माहौल गर्म गया है। बताया जा रहा है विधायक पांडेय ने मोती को गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया है। इस बात पर विधायक और टीआई के बीच कहासुनी भी हो गयी, खबर फैलते ही एक-एक करके थाने में लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
