बीजेपी सांसद अरुण साव को मिली पंजाब विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी.. खडूर साहिब लोकसभा का देखेंगे प्रभार…
बिलासपुर, जनवरी, 25/2022
बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी ने सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण साव को पंजाब विधानसभा के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र का प्रभार दिया है। पांच राज्यों के होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पंजाब विधानसभा के चुनाव हेतु 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फ़रवरी को मतदान होना है। पंजाब राज्य में 13 लोकसभा सीटें हैं। राज्य के 117 विधानसभा सीटों में भारतीय जनता पार्टी 65 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर एवं 15 सीटों पर सुखदेव सिंह ढिंढसा की संयुक्त अकाली दल चुनाव लड़ेगी। राज्य की खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र, जहां विधानसभा की कुल 9 सीटें हैं, की जिम्मेदारी सांसद एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अरुण साव को दी गई है। अरुण साव पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं, वे शीघ्र ही अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्र पहुंच चुनाव प्रचार की कमान सम्हालें
गे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर25/08/2025“बदले की राजनीति का शिकार बना रहा निगम प्रशासन… अवैध प्लॉटिंग से मेरा दूर-दूर तक कोई नाता नहीं : लक्ष्मीनाथ साहू”…
बिलासपुर24/08/2025जश्ने मिलादुन्नबी की आमद पर स्पिन बादशाह वेलफ़ेयर फाउंडेशन का अनोखा जश्न – वृक्षारोपण से दी पर्यावरण संरक्षण की सौगात
Uncategorized24/08/2025फर्जी आर्मी आईडी के सहारे गांजा तस्करी… हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर.. बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
Uncategorized24/08/2025फरार वारंटियों पर सरकण्डा पुलिस का शिकंजा, 9 युवक गिरफ्तार