मंदिरों में पूजा व पौधा लगाकर अन्नपूर्णा ने मनाया अपना जन्मदिन ,,
शुभचिंतको, मित्रों ने दी बधाई ,,

बिलासपुर // अधिवक्ता अन्नपूर्णा तिवारी ने अपना जन्मदिन मंदिरों में पूजा अर्चना कर,पौधा लगाकर मनाया। इसके साथ ही बुजुर्गों को मिठाई बांटी ।
लगातार बिगड़ते पर्यावरण को बचाना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। यह बात अधिवक्ता अन्नपूर्णा तिवारी ने अपने जन्मदिन पर अपने निवासरत कालोनी प्रांगण में पौधरोपण करने के बाद कही। उन्होंने साथ ही यह निश्चय किया है कि हर समाज के व्यक्ति के जन्मदिन पर पौधे लगाएंगे। आज समय की जरूरत है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मुहैया हो सके ।

अन्नपूर्णा ने कहा कि आज तमाम लोग अपने जन्मदिन पर हजारों रुपये व्यर्थ में खर्च करते हैं इससे समाज का भला नहीं होता परंतु उन्होंने तय किया है कि जन्मदिन पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करेंगे। अन्नपूर्णा का यह भी कहना है कि अगर हम ने समय रहते इस प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने का प्रयास नहीं किया तो हमें कई प्रकार की भयानक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है, यहीं नहीं आने वाली पीढ़ी के लिए तो बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। पौधे लगाने से ही हमारी ड्यूटी समाप्त नहीं हो जाती। इसके उपरांत पौधों की संभाल सबसे जरूरी है। उन्होंने समाज के व्यक्तियों व समूह स्टाफ को अपने आसपास के लोगों को दूषित हो रहे पर्यावरण के खिलाफ जागरूक करने व अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
अधिवक्ता अन्नपूर्णा तिवारी को आज अनेकों शुभचिंतको ने बधाई दी।
Author Profile
Latest entries
अपराध21/09/2026जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 4 लाख से ज्यादा रकम जप्त, 9 जुआरी गिरफ्तार…
बिलासपुर21/09/2026बिदर त्योहार के दौरान भड़की हिंसा, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट; एक युवक की मौत, पिता-बड़ा भाई गंभीर
बिलासपुर21/09/2026हैवंस पार्क में देर रात युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा नशे की हालत में महिला स्टाफ से विवाद, चिल्लाने और मारपीट की कोशिश का वीडियो वायरल; बार संचालन और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
