( लोकेश वाघमारे newslook.in )

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान से 5 युवतियां व 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुई युवतियों को दिल्ली, मध्यप्रदेश, कलकत्ता व उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों से यहाँ जिस्मफरोशी के लिए कमीशन पर बुलाया जाता था ।
बतादें की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उसलापुर क्षेत्र के एक मकान में कुछ लड़कियां रहती हैं. पर यहां लगातार लड़कों का आना जाना रहता है. मिली जानकारी पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, जिसमें पांच युवतियों व दो युवकों को गिरफ्त में लिया गया. पूछताछ के दौरान पता चला कि यह लोग अलग-अलग राज्यों से हैं जो कि फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना धंधा चलाते थे. मिली जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में यह सेक्स रैकेट पिछले डेढ़ माह से चल रहा था।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के उसलापुर में हीरा विहार कॉलोनी के एक मकान को किराये से लेकर एक दंपत्ति सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक-डेढ़ माह से यहां जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, जिसकी शिकायत पुलिस को मिल रही थी। आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । ये लोग अलग-अलग राज्यों से कॉलगर्ल्स को बुलाते थे और फोन के जरिये पूरा व्यापार चलाते थे। इनमें कोई भी ग्राहक शामिल नहीं है। ये सभी ऑनलाइन फोटो शेयर कर ग्राहक को झांसे में लेते थे और अपने सेक्स रैकेट की वारदात को अंजाम देते थे। इनके 3-5 और 10 हजार रुपए की रेट के ग्राहक को फंसाते थे।
बिलासपुर में लंबे अरसे से फलफूल रहा जिस्मफरोशी का धंधा …
बिलासपुर में जिस्मफरोशी का धंधा काफी लंबे अरसे से चल रहा है , शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में कई रैकेट संचालित है, शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण इलाकों कि लड़कियों को इस धंधे में लगाया जाता है , पिछले कुछ समय से कलकत्ता , मुम्बई , दिल्ली , यूपी, एमपी, समेत कई अन्य राज्यों से युवतियों को कमीशन पर बुला कर यहां हाई प्रोफाइल रैकेट चलाया जा रहा है। वैसे सैक्स रैकेट का यह बिलासपुर में पहला मामला नहीं है। इस तरह के कई मामलों में पहले भी कार्यवाही हो चुकी है। लेकिन आज की इस घटना ने बिलासपुर पुलिस की बेसिक पुलिसिंग की पोल खोल कर रख दी है, जिसके चलते इस तरह की जिस्मफरोशी का धंधा लंबे समय से पनते आ रहा है।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/11/2026टिकरापारा से कोरमी तक अवैध शराब का कारोबार, कोतवाली-सिरगिट्टी पुलिस ने की कार्रवाई.. बीयर से लेकर व्हिस्की तक बरामद, 34 लीटर से अधिक शराब और बाइक जब्त…
बिलासपुर11/11/2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज.. कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा..
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
