2 दिन पहले हुई महिला मजदूर की मौत से आक्रोशित मजदूरों ने किया चक्काजाम…
बिलासपुर, फरवरी, 22/2022
2 दिन पहले एक अनियंत्रित कार की चपेट में आने से महिला मजदूर की हुई मौत से नाराज मजदूरों ने मंगलवार की सुबह शनिचरी रपटा पुल के पास चक्का जाम कर दिया है। पुल के दोनों तरफ आने जाने वालों की भीड़ लग गई है, गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई है।
मजदूरों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे है उन्होंने शासन से मांग की है कि आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा मिले और घायलों को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर उका बेहतर इलाज किया जाए। ऐसा नही करने पर आंदोलन जारी रहेगा।
जानकारी हो कि 2 दिन पहले लिंक रोड मुख्य मार्ग में एक नाबालिक कार चालक ने निर्माण कार्य मे लगे मजदूरों पर कार चढ़ा दी थी जिसमे एक महिला सरकंडा क्षेत्र की महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी थी 8 मजदूर घायल हो गए थे जिनका इलाज सिम्स में जारी है। शासन ने तत्काल सहायता राशि 5 हजार दे रही थी जिसे परिजनो ने लेने से इनकार कर दिया और शव को ले जाने से भी मना कर दिया। मुआवजा राशि ना मिलने और सही इलाज ना होने की वजह से आक्रोशित बड़ी संख्या में मजदूरों ने रपटा पुल पर सुबह से चक्का जाम कर रखा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/07/2025आबकारी की छापेमार करवाई में पकड़ाए 9 कोचिए… 192 लीटर शराब और 255 किलो लहान जप्त…
Uncategorized08/07/2025पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह… तुलसी तिवारी की 3 पुस्तकों का विमोचन… कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री साहू…
राजनीति08/07/2025शहर में जलभराव से जनता त्रस्त… शहर विधायक म्यूट… बाढ़ से राहत दिलाना अब महापौर और विधायक के बस में नहीं… पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने मेयर और एमएलए पर साधा निशाना…
Uncategorized07/07/2025“फॉर सेल इन मध्य प्रदेश” लिखी 5 पेटी शराब जप्त…