मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का भी नाम शामिल….

रायपुर // मरवाही उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में स्टार प्रचारकों की सूची में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मोतीलाल वोरा समेत 30 नेताओं को शामिल किया गया है। रणदीप सुरजेवाला, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिव डहरिया, मंत्री रविंद्र चौबे, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री रूद्र गुरु भी चुनाव में मोर्चा संभालेंगे।कांग्रेस ने सांसद ज्योत्सना महंत, दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, करुणा शुक्ला, लालजीत सिंह राठिया, बृहस्पत सिंह, मोहित केरकेट्टा, शैलेश पांडे, विनय जयसवाल को भी स्टार प्रचारक बनाया है।
सेक्टर प्रभारियों को क्षेत्रों की सौंपी गई जिम्मेदारी…
मरवाही उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा सेक्टर प्रभारियों और क्षेत्रों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके साथ पेंड्रा क्षेत्र में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ क्षेत्र प्रभारीविधायक मोहित केरकेट्टा को क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसी तरह क्षेत्र दक्षिण मरवाही प्रभारी मंत्री पूर्व कुमार के साथ क्षेत्र प्रभारी उत्तम वासुदेव,दक्षिण क्षेत्र मरवाही में प्रभारी मंत्री डॉक्टर खेल सायसिंह के साथ क्षेत्र प्रभारी बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग क्षेत्र प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन25/03/2026बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 14 वाहन जब्त,, कई इलाकों में छापेमारी…
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
