बिलासपुर, मार्च, 25/2026
बिलासपुर में खनिज चोरों पर बड़ी कार्रवाई: 14 वाहन जब्त,, कई इलाकों में छापेमारी…
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 23, 24 और 25 मार्च 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 14 वाहनों को जब्त किया गया।
खनिज अमले ने काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर (कोटा), करही कच्छार और पहन्दा क्षेत्रों में सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध खनन और परिवहन करते वाहन पकड़े गए।
खम्हरिया क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। वहीं सकरी क्षेत्र में मिट्टी/ईंट के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

इसके अलावा सेंदरी, करही कच्छार, पहन्दा और लोफण्डी क्षेत्रों में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गईं। इस तरह कुल मिलाकर 1 जेसीबी, 3 हाइवा और 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 14 वाहनों को कब्जे में लिया गया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा और जांच चौकी लावर में सुरक्षित रखा गया है। संबंधित प्रकरणों में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
