बिलासपुर, सितंबर, 12/2026
बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर। निगम से बिना नक्शा पास कराए बिना अनुमति लिए अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है। प्रशासन की अनुमति बगैर शहर में कई जगहों पर बेखौफ हो कर निर्माण कार्य कराए जा रहे है। निगम भी सिर्फ नोटिस नोटिस का खेल खेल रही। कार्यवाई के नाम पर कुछ जगहों पर कार्रवाई कर बाकी को अभयदान दिया जा रहा। ये कहना इसलिए भी लाजमी है कि अवैध निर्माण करने वाले को नोटिस जारी कर 3 दिन में जावाब प्रस्तुत करने और जवाब नहीं देने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की बात करने वाली निगम प्रशासन 20 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
आपको बता दे कि निगम से पास कराए गए नक़्शे और मौके पर हो रहे वास्तविक निर्माण में भारी गड़बड़ियां मिल रही है। इसका ताजा मामला मंगला चौक से उसलापुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित दाऊ श्री मेडिकल कहा है। यहां दीपचंद गुप्ता के द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए निगम से बिना नक्शा स्वीकृत कराए तीसरी मंजिल का निर्माण करा लिया गया है।
दाऊ श्री मेडिकल भवन में प्रथम तल और द्वितीय तल पहले से बने हुए है। लेकिन मौके पर तीसरी मंजिल का निर्माण हाल ही में कराया गया है। जिसकी अनुमति नहीं ली गई है इस मामले की शिकायत निगम कमिश्नर से की गई है। जिसके बाद निगम ने नोटिस जारी कर काम बंद कर निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने 3 दिन का समय दिया था लेकिन 20 दिन गुजरने के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी..
दाऊ श्री मेडिकल स्टोर के बाजू में नजूल भूमि है जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा कब्जा कर उसमें भी 2 दुकानों का निर्माण कार्य कराया गया है और किराए में दे दिया गया है। इन दुकानों के निर्माण के लिए भी किसी तरह कोई अनुमति नहीं ली गई है इसके अलावा दोनों दुकानों के ऊपर होर्डिंग भी लगवाई गई है। जिससे निगम प्रशासन को राजस्व की भी क्षति हो रही है। अब देखना होगा कि निगम प्रशासन कार्रवाई करता है या नोटिस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को रफादफा करता है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
