बिलासपुर, सितंबर, 28/2026
खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
बिलासपुर। जिले में अवैध उत्खनन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है बिलासपुर से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर सकरी थाना क्षेत्र के खजुरी नवागांव में खनिज चोरों ने बड़े पैमाने पर इस क्षेत्र में अवैध उत्खनन को अंजाम दिया है कई महीनों से यहां मुरूम और चिल्फी पत्थर का अवैध उत्खन कर रहे है। अवैध उत्खनन में किसी उदय वासुदेव का नाम सामने आया है। इस क्षेत्र में हरे भरे पेड़ लगे है ये वन विभाग और राजस्व विभाग की जमीन है लेकिन खनिज चोरों ने इसे खोद कर 20 फिट से ज्यादा गहरा कर दिया है। करोड़ो का मुरूम और चिल्फी पत्थर निकाल कर बेच दिया गया है। जिससे शासन को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लेकिन बावजूद इसके खनिज विभाग कुम्भकर्ण की नींद सो रहा है।
ऐसा लगता है खनिज विभाग नींद में है या फिर उसे सब पता होने के बाद भी इस पर कार्रवाई न कर के खुला संरक्षण दे रही है। शहर से मजह 15 किलोमीटर की दूरी पर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध उत्खनन की जानकारी खनिज विभाग को न होना ये समझ के परे है ऐसे में खनिज विभाग के जिम्मेदारों पर सवाल उठना लाजमी है ? देर रात यहां एक्सीवेटर और हाइवा लगा कर खनिज चोर उत्खनन करते है। जिससे बड़े बड़े गड्ढे हो गए है जहाँ किसी बड़े हादसे होने का डर ग्रामवासियों को हमेशा लगा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के वक्त बड़ी बड़ी मशीन लगा कर खुदाई की जाती है और हाइवा में मुरूम भर बाहर भेजा जाता है। लेकिन कभी कोई जिम्मेदार यहां कार्रवाई करने नहीं आता।
इस क्षेत्र में कई महीनों से यहां अवैध मुरूम और पत्थर उत्खनन का काम चल रहा है। सरकारी भूमि पर कथित अवैध खुदाई, पर्यावरणीय नुकसान, खनिज राजस्व की क्षति और बिना अनुमति खनिज परिवहन जैसे पहलुओं की जांच करना जरूरी है जिससे शासकीय जमीन पर अवैध उत्खनन रोका जाए और भूमि और जंगलों को संरक्षित किया जा सके।

अब देखना यह है कि खनिज विभाग खजुरी नवागांव में मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति सामने लाता है या नहीं। अब अवैध उत्खनन करने वाले खनिज चोरों पर कार्रवाई करता है या ये सिलसिला यूँ ही चलता है।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
अपराध26/09/2026ब्रेकिंग न्यूज़ : खपरगंज हिंसा मामले का मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर जेल भेजा गया, पन्ना से गिरफ्तारी के बाद कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेशी जेल के बाहर समर्थकों की भीड़, नारेबाजी के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
Uncategorized25/09/2026राखी के दिन पथराव-मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मध्यप्रदेश में दोस्त के घर छिपा था ठाकुर राम
बिलासपुर25/09/2026दो दिन में ₹32 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य, बेलतरा में लगातार दूसरे दिन भूमिपूजन-लोकार्पण
