बिलासपुर, मार्च, 20/2026
बिलासपुर मुख्य मार्ग स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग, विश्व हिंदू परिषद , बजरंगदल और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन…
पेंड्रा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं बजरंगदल मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला इकाई ने बिलासपुर मुख्य मार्ग, पेंड्रा पर स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने हेतु कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि 20 दिनों के भीतर जनहित में यह कदम नहीं उठाया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं और आमजन की सुरक्षा और गरिमा पर सवाल..
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि उक्त शराब दुकान के समीप ही डॉ. भवर सिंह पोर्ते कॉलेज स्थित है। कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और छात्रों को दिनभर नशेड़ियों की मौजूदगी के कारण भारी असहजता और असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग पर शराबियों का जमावड़ा न केवल शैक्षिक वातावरण को दूषित कर रहा है, बल्कि राहगीरों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है।

यातायात और कानून-व्यवस्था की चुनौती
विहिप पदाधिकारियों ने बताया कि शराब दुकान के बाहर अक्सर शराबी यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हैं। गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग और नशे की हालत में विवाद के कारण आए दिन यहाँ लड़ाई-झगड़े और सड़क हादसे हो रहे हैं। मुख्य मार्ग का पूरा परिवेश इस दुकान की वजह से दूषित हो चुका है। इस मांग को लेकर स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य जी महराज , जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद सरोज पवार,जिला संयोजक बजरंगदल सागर पटेल,जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी आकांक्षा साहू, जिला संयोजिका मातृशक्ति प्रिया त्रिवेदी, जिला सह मंत्री निखिल परिहार,प्रदीप कुमार,बृजेश सोनी, अनुराग पांडे, रविन्द्र कुमार,पुरान,राहुल, सुमी साहू एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
