16 अक्टूबर को होने वाले मरवाही उपचुनाव के नामंकन रैली एवँ आमसभा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर संघठन की तैयारी जोरों शोरो पर…

बिलसपर // प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ पेंड्रा,मरवाही,गौरेला के संघठन प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने बताया की,मरवाही उपचुनाव के कांग्रेस के अधिकृत प्रत्यासी डॉ के.के धुर्व के नामांकन रैली में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रैली के पश्चात पेंड्रा रोड स्थित केशव कुंज में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आमसभा होगी, रैली एवँ आमसभा में प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसियों का जमवाड़ा रहेगा ।

गौरेला,पेंड्रा वासियो के बहुप्रतीक्षित मांग पेंड्रा को जिला बनाने की मांग को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार बनते ही पूरा किया,जिससे पूरा पेंड्रा,गौरेला वासी प्रशन्न है और अपने नेता को मरवाही सीट कांग्रेस की झोली में डालकर उनका सम्मान करेंगे,,,
साथ ही आज गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यलय का उद्धाटन प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल एवँ संग़ठन प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव के द्वारा किया गया,।

गुरुवार को भाजपा के मरवाही विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी अर्चना पोर्ते, ध्यान सिंह पोत्रे व श्याम कंवर ने प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवँ संग़ठन प्रभारी अटल श्रीवास्तव के समक्ष,कांग्रेस के रीति नीति पर विश्वास करते हए कांग्रेस प्रवेश किया ।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
