• Tue. Feb 10th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मरवाही उपचुनाव से पहले उठापटक हुई तेज… जोगी कांग्रेस के बाद भाजपा के तीन नेताओं ने थामा कांग्रेस पार्टी का दामन…

मरवाही उपचुनाव के पहले बीजेपी के बड़े विकेट गिरे, किया कांग्रेस प्रवेश...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही // मरवाही उपचुनाव से पहले बीजेपी के तीन नेता कांग्रेस में शामिल हो गये हैं। जिनमें बीजेपी के पेंड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान संग दो पार्षद पारस चौधरी, प्रेमवती कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजीव भवन में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी पी एल पूनिया, केबिनेट मंत्री गण पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम और पेण्ड्रा गौरेला और मरवाही के पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

आपको बता दें कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के माध्यम से आज कांग्रेस के रीति नीति एवं कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल किया गया।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *