मर्डर केस में 2 आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने किया गिरफ्तार… मृतक की पत्नी और प्रेमी निकले हत्यारे..
सितंबर, 02 / 2021, बिलासपुर
सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शादी के बाद अवैध संबंध की वजह से दूसरी पत्नि और उसके प्रेमी ने मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी हो कि कोरियापारा सिरगिट्टी में रहने वाले बलराम ठाकुर की 1 सितम्बर को मौत हो गई। परिजन मौत की वजह बीमारी और अधिक उम्र के कारण शरीर कमजोर होना बात रहे थे। पुलिस को शक हुआ, तो जांच शुरू की। जांच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस को पता चला, कि बलराम ठाकुर की पत्नि की मृत्यु बीमारी के कारण हुई। मृतक के दूसरी पत्नि की गतिविधि प्रारम्भ से ही संदिग्ध थी।
पुलिस को लोगों से जानकारी मिली कि मृतक की पत्नि सावित्री ठाकुर की 20 साल पहले शादी की। मृतक और सावित्री के उम्र के बीच 20 वर्ष का अंतर था। सावित्री का अवैध संबंध पिछले 9 वर्षों से नारायण खाण्डे निवासी भेलवापारा रतनपुर से है। पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की, तो बताया, कि पिछले कुछ दिनों से सावित्री का पति उनके संबंधो के बारे मे जान गया था और नारायण को घर आने से मना करता था और उसके बार – बार आपत्ति किये जाने पर नारायण तथा सावित्री परेशान हो गये थे, तब दोनो ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
Author Profile
Latest entries
अपराध15/05/2026रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
अपराध15/05/2026फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर14/05/2026सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 40 हजार का सामान बरामद…
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
