मास्को में चीनी रक्षा मंत्री के साथ राजनाथ सिंह के बातचीत की तस्वीरें हुई वायरल …
तस्वीरों से साफ दिखाई दे रहे हैं हमारे रक्षा मंत्री के आक्रामक तेवर …

मॉस्को // भारत और चीन के बीच पिछले कई महीनों से पूर्वी लद्दाख में तनाव बना हुआ है। वास्तविक नियंत्रण रेखा और पैंगोंग लेक इलाके में दोनों की सेनाएं आमने सामने हैं। कई दौर की कमांडर स्तर की बातचीत का अभी तक कोई हल नहीं निकल सका है। इस बीच शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की बैठक के लिए रूस पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे के बीच शुक्रवार रात एक अहम बैठक हुई।शीर्ष स्तर की इस बैठक का आयोजन चीनी समकक्ष के आग्रह पर किया गया है। खबरों की मानें तो दोनों नेताओं ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर बढ़ते तनाव को कम करने के तरीकों पर चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि दोनों रक्षा मंत्रियों की वार्ता में लंबे समय से चले आ रहे सीमा गतिरोध को सुलझाने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं और इन तस्वीरों में वह जिस अंदाज में दिख रहे हैं उससे जाहिर होता है कि उनके तेवर आक्रामक रहे होंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
