बिलासपुर // मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने मंगलवार को तालापारा में धरना और बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में शामिल नरोत्तम ने बात रखते हुए कहा कि तालाब से लगे जो महल और मॉल बने है, उसके बीच मे यह बस्ती सरकार की और पूंजीपति लोगो की आँख में गड़ रही है, इसीलिए बस्ती तोड़ना चाहते है।
बैठक में आंदोलन को समर्थन देने पहुँचे नंद कश्यप ने बोला कि एक तरफ मुख्यमंत्री कुपोषण से लड़ने की बात कहते है, तो दूसरे तरफ बार बार गरीब बस्तियों को उजाड़ दिया जाता है, जिससे कुपोषण बढ़ेगा न कि घटेगा, साथ ही उन्होंने यह भी बोला कि यदि सरकार तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर लोगो को यदि हटा रहे है, तो सबसे पहले शहर के बाकी ज़मीनों को भी खाली करवाये जिन पर बड़े बड़े लोगो के घर बने हुए है।

बैठक का संचालन कर रही प्रियंका शुक्ला ने कहा कि रायपुर से लेकर शहर तक बड़े बडे दफ्तर, राजनीति दलों के दफ्तर भी तालाब पर ही बने हुए है, उनको भी सरकार खाली करवाये पहले। वर्तमान सरकार भी पिछली सरकार के नक्शे कदम पर ही चल रही है, हमको सरकार से सीधा कहना पड़ेगा कि यदि हम कुर्सी दे सकते है, तो कुर्सी से उतार भी सकते है। हमको किसी से भी डरने की ज़रूरत नही है।
समिति के सदस्यों ने आगे की रणनीति बनाते हुए यह तय किया गया कि भले सरकार के लोग व नेता हमसे संवाद करने से पीछे हट रहे हो, पर हम गांधीवादी ढंग से संवाद करेंगे और आंदोलन को तेज करेंगे, व बस्ती में ही धरना और आंदोलन की तैयारी शुरु हो गयी है।सबने एकमत होकर आंदोलन की जगह पर ही मिलकर खाना बनाकर खाना और रहने का प्रण किया है। आने वाले 8 दिसंबर को एक जनसुनवाई के तौर पर खुली चर्चा और संवाद के लिए जनता, नेता, प्रतिनिधि व अधिकारियो को आने का आग्रह किया जाएगा। साथ ही कल 2 दिसंबर को 4 से 5 बजे मीडिया के साथियो से बातचीज और प्रेसवार्ता किए जाने का सुझाव भी दिया गया, जिसे सबने स्वीकार करते हुए सहमति प्रदान की।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
