मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का 25 फरवरी को दौरा… कलेक्टर-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण…
बिलासपुर, फरवरी, 22/ 2022
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 25 फरवरी को बिलासपुर आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां यहां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 313 करोड़ रूपये के 388 विकास कार्यों की सौगात देंगे। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर एवं एसपी पारूल माथुर ने संयुक्त रूप से मंगलवार को शहर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का दौरा किया। मुख्यमंत्री तिफरा फ्लाईवोव्हर, प्लेनेटेरियम, राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

भूपेश बघेल स्कूल मैदान में आयोजित आमसभा को भी सम्बोधित करेंगे। कलेक्टर-एसपी ने इन सभी प्रस्तावित स्थलों का दौरा कर अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विशेषकर रूट चार्ट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, बैरिकेडिंग आदि का आकलन कर इस संबंध में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ओ.के.रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ हरिश एस. एडीएम सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त अजय त्रिपाठी, एडिशनल एसपी उमेश कुमार कश्यप, रोहित कुमार, एसडीएम पुलक भट्टाचार्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
