बिलासपुर // शासकीय हाईस्कूल मेण्ड्रा विकासखंड तखतपुर में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों के तहत जिला रोड सेप्टी थीम की गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों एवं उनके परिवारजनों को विभिन्न प्रकार के यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराना था।
स्कूली बच्चों को शहरों एवं अन्य महानगरों में लगी हुई ट्रेफिक लाईट से राईट हैण्ड टर्न एवं लेफ्ट हैण्ड टर्न के अनुसार की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया गया। बच्चों ने यातायात संबंधी विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जिनका समाधान उपस्थित यातायात पुलिस अधिकारियों के द्वारा किया गया।
मोबाईल के साथ यातायात के नियमों, हेलमेट, सुरक्षा संबंधी सीट बेल्ट लगाकर अपनी यात्रा सुरक्षित करने, वाहनों में पीयूसी चेकिंग के द्वारा पर्यावरण प्रदूषण की जांच एवं होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने विभिन्न यातायात के नियमों चिन्हों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी गयी। अंत में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को शपथ दिलायी गयी।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर के द्वारा सभी शालाओं में यातायात नियमों संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इस आयोजन में यातायात पुलिस निरीक्षक हेमंत टोप्पो, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक श्री राकेश तिवारी एवं आरक्षक दाकेश्वर साहू, रोशन खेस्स, संस्था प्राचार्य आर.के.गुप्ता, समस्त स्टाफ, ग्रामीण उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized31/03/2026131 दिन का धरना, उबलता जनाक्रोश: लिंगियाडीह में ‘छत बचाओ’ संग्राम, निगम पर तानाशाही के आरोप…
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
