बिलासपुर, जून 01/2026
कलेक्टर से शिकायत : कोटा में धड़ल्ले से चल रही अवैध प्लॉटिंग,, सब-रजिस्ट्रार पर नियमों की अनदेखी का आरोप,, 5 डिसमिल नियम की उड़ रही धज्जियां…
5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री कर काटे जा रहे प्लॉट, शासन को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका
बिलासपुर। जिले के कोटा क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विपरीत भूमि रजिस्ट्री का मामला सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर बिलासपुर को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कोटा क्षेत्र में सब-रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा शासन के नियमों को दरकिनार कर 5 डिसमिल से कम भूमि की रजिस्ट्री की जा रही है, जिससे अवैध प्लॉटिंग को बढ़ावा मिल रहा है और राज्य शासन को राजस्व की हानि हो रही है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाने के लिए शासन द्वारा 5 डिसमिल (करीब 2178 वर्गफुट) से कम भूमि की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कोटा क्षेत्र में जमीनों को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर बेचा जा रहा है।
आवेदन में विशेष रूप से ग्राम नवागांव स्थित खसरा नंबर 1129 का उल्लेख किया गया है। शिकायत के अनुसार इस भूमि को 1129/1, 1129/2, 1129/3 और 1129/4 के रूप में विभाजित कर 5 डिसमिल से कम क्षेत्रफल की रजिस्ट्री की गई है। आरोप है कि यह प्रक्रिया सीधे तौर पर शासन के नियमों के विपरीत है और अवैध प्लॉटिंग की श्रेणी में आती है।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि बिलासपुर-कोटा मार्ग पर तंदूरी तड़का रेस्टोरेंट के सामने स्थित भूमि पर भी कथित रूप से अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। इसमें एक निजी निर्माण कंपनी का नाम लेते हुए जांच की मांग की गई है।
अधिवक्ता देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा नियमों के विरुद्ध टुकड़ों में रजिस्ट्री करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। शिकायत की प्रतिलिपि जिला पंजीयक बिलासपुर, पंजीयन महानिरीक्षक नवा रायपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच करता है और अवैध प्लॉटिंग के आरोपों पर क्या कार्रवाई सामने आती है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..

