युवक ने प्रताड़ना के चलते दी जान …
सुसाइड नोट भी छोड़ा.. फिर भी एफआईआर दर्ज करने में लग गए 4 साल …
पुरानी बस्ती के महामाईपारा में युवक ने नवंबर 2016 को फंदा लगाकर जान दे दी थी … घर में लटकता मिला था शव …
सुसाइड नोट में लिखा था-जुए में पैसे हार गया, उसे लेने के लिए परेशान करते थे आरोपी, एक गिरफ्तार …

रायपुर // अक्सर आपने सुना होगा कि पुलिस हमेशा देर से पहुंचती है, लेकिन छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने देर करने के रिकार्ड तोड़ दिए। प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया और अंतिम संस्कार भी हो गया। फिर भी एफआईआर दर्ज करने में 4 साल लगा दिए, जबकि सुसाइड नोट भी मिल चुका था।
पुरानी बस्ती के गोवर्धन चौक, महामाई पारा निवासी दीपक सोनी (23) पत्नी के साथ रहता था। उसने 17 नवंबर 2016 को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस को दीपक की पैंट की जेब से सुसाइड नोट मिला था। इसमें सुसाइड के लिए दो लोगों पर पैसे के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखा गया था। बावजूद इसके पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया ।
मानसिक और शारीरिक रूप से करते थे प्रताड़ित …
दीपक जुए में रुपए हार गया था। आरोप है कि इसी रकम को वसूलने के लिए रानू चंद्राकर और रज्जू रज्जु गिरिपुंजे दीपक को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मारपीट और धमकी देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी रानू चंद्राकर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने की कार्रवाई …
इतने साल एफआईआर दर्ज नहीं करने का जवाब किसी के पास नहीं है। पुरानी बस्ती टीआई कहते हैं कि एसएसपी साहब ने पेंडिंग केसों को निपटाने के आदेश दिए हैं। उसी जांच के दौरान यह फाइल मिली और एफआईआर दर्ज की गई। पहले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद से 6 से 7 थानेदार बदल चुके हैं। हालांकि सुसाइड नोट की जांच में देरी भी बताई जा रही है।
Author Profile
Latest entries
अपराध10/08/2026बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..
बिलासपुर10/08/2026बेलतरा के किसानों को बड़ी सौगात: दुलहरा-खारंग जलाशय के लिए ₹12.77 करोड़ मंजूर,, नहरों का होगा सुदृढ़ीकरण, लाइनिंग, जीर्णोद्धार एवं उन्नयन…
बिलासपुर10/08/2026GGU की 5 एकड़ जमीन अग्रवाल समाज को देने का निर्णय NSUI के विरोध के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने पलटा… रंजीत सिंह बोले सिर्फ निर्णय रद्द करना पर्याप्त नहीं,कुलपति दें पूरे मामले का जवाब…
बिलासपुर10/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
