रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा ED कार्यालय में लगाया गया भाजपा कार्यालय का पोस्टर…
रायपुर, जुलाई, 26/2022
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ गैर कानूनी ढंग से ईडी द्वारा कार्यवाही करने के विरोध में राजधानी रायपुर में आशीष मोनू अवस्थी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस द्वारा ईडी कार्यालय के बहार भाजपा कार्यालय का पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

आशीष अवस्थी ने कहा जिस तरह से मोदी सरकार का पूरा सरकारी तंत्र सीबीआई ईडी मोदी जी ने हायर कर ली है और सीबीआई ईडी मोदी सरकार के इशारों पर काम कर रही है नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह सोच रहे हैं कि वो सीबीआई ईडी से जांच कराकर गांधी परिवार को डरा देंगे लेकिन गांधी परिवार ना किसी से डरा है और ना किसी से डरेगा गांधी परिवार इस देश के लिए अपना खून पसीना कुर्बान करते आए हैं और आने वाले समय में पूरी कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के लोग आने वाले समय में मोदी सरकार के इन कुकर्मों के खिलाफ मुखर होकर विरोध करते रहेंगे।
प्रदर्शन के दौरान कोमल अग्रवाल, सौरभ पवार, आयुष पांडे, मोहम्मद सिद्दीक, शिवम तिवारी, अविनाश पांडे, शुभम दयालानी, अरमान खान, सुशील, मनोज शर्मा, सूरज कुलदीप, आशीष वाधवानी एवं अन्य साथी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/06/2026विश्व योग दिवस पर दीपका मंडल में सामूहिक योग कार्यक्रम संपन्न
बिलासपुर20/06/2026नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, छात्रों के एजुकेशन लोन माफ करने,, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग…
प्रशासन20/06/2026अमाली में कोल वाशरी के खिलाफ जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध,, बाहरी तत्वों पर गुंडागर्दी का आरोप,, ग्राम पंचायत की सहमति और अधिकारों की अनदेखी…
राजनीति18/06/2026बिजली बिल बना सियासी मुद्दा,, कांग्रेस बोली- जनता को लूट रही है भाजपा सरकार” पांचवीं बार बढ़े बिजली दाम, स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों से जनता परेशान…
