बिलासपुर, मार्च, 13/2026
खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, रेत–गिट्टी के अवैध परिवहन में 11 वाहन जब्त..
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 11, 12 और 13 मार्च 2026 को खनिज अमले ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर, लमेर, लारिपारा, घुटकू, सेंदरी, कोनी, बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट तथा जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन की गतिविधियों की जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंदरी क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली, कोनी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन तथा जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा वाहन पकड़े गए। इसके अलावा गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन भी जब्त किया गया।

इस प्रकार कुल 11 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना कोनी और जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
