बिलासपुर // बिलासपुर जिले में महिलाओं से जुड़े मामले हो या बुजुर्ग असहाय लोगो को मदद की जरूरत हो ऐसे में हर वक़्त बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम जरूरतमंद लोगो की मदद कर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। बिलासपुर रेंज आईजी दीपांशु काबरा के निर्देश पर रक्षा टीम निरंतर लोगो की समस्याओं और उनकी मदद के लिए निरन्तर प्रयासरत है।

इसी कड़ी में रक्षा टीम द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान एक बुजुर्ग 65 वर्षीय जो कि वृद्धावस्था के कारण अपने घर का रास्ता भूल गए थे। और इधर उधर भटक रहे थे। जिनको परेशान भटकते देख रक्षा टीम उनसे पूछताछ की पर वे कुछ बात नहीं पा रहे थे। बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर का पता भूल गए थे,उनको सिर्फ कुछ रास्ते ही याद थे जिससे उन्हें घर का पता ढूंढने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रक्षा टीम के सदस्यों ने अपना संयम बनाए रखा और बुजुर्ग के बतायेनुसार रास्तों पर जाकर घर को ढूंढने की कोशिश करते रहे। आखिरकार उनको अपना घर नज़र आ ही गया जिसे देख कर बुजुर्ग के चेहरे पर मुस्कान छा गयी। बुजुर्ग का घर बंगाली पारा में था। जिन्हें रक्षा टीम ने सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। परिजनों के द्वारा बुजुर्ग का नाम बृजलाल पाठक बताया गया। जो थोड़े मानसिक रूप से अस्वस्थ होने से चीजो को भूल जाते हैं। वही मानसिक रूप से ग्रसित होने के बाद भी बुजुर्ग और उनके परिवार वालो ने रक्षा टीम का धन्यवाद किया। जिसके बाद टीम फिर निकल पड़ी अपनी ज़िम्मेदारी निभाने।

7 साल से लापता व्यक्ति को ढूंढने आई महिला को उसके पति से मिलवाया टीम ने…

बिहार भागलपुर थाना जगशर निवासी महिला सोनमणी प्रकाश अपनी बेटी के साथ बिलासपुर अपने पति को ढूंढते हुये आई थी। महिला के पति मनोज कुमार पिछले 07 साल से बिहार से लापता थे।काफी खोजबीन करने पर भी कोई जानकारी नही मिली। लेकिन इतने सालों बाद अचानक महिला को पति के बिलासपुर में होने की सूचना मिली और पता चला कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। महिला अपनी बेटी को उसके पिता से मिलवाना चाहता थी। इसलिए अपनी बेटी को लेकर वो बिलासपुर आ गई लेकिन उन्हें अपने पति का कोई पता ठिकान मालूम नही होने से वो काफी परेशान हो गए थे जिसके बाद महिला ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मदद मांगी । रक्षा टीम के द्वारा परेशान महिला को उनके पति से मिलवाने उनके पति की अलग अलग हॉस्पिटलो में तलाश शुरू की काफी खोजबीन के बाद बृहस्पति बाजार क्षेत्र के एक निजी हॉस्पिटल में उनके होने की जानकारी मिली जिसके बाद महिला और बच्ची को रक्षा टीम ने उनसे मिलवाया। पिता अपनी बेटी से मिलकर बहुत ही ख़ुश हुए। महिला द्वारा बिलासपुर पुलिस और रक्षा टीम को धन्यवाद कर कहा की आप लोगो की वजह से वो अपनी बेटी को अपने पिता से मिलवा सकी। अपने पति से सात साल बाद मिलकर बहुत खुश हूँ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
