बिलासपुर 09 फ़रवरी // छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज 2 दिवसीय जीपीएम जिले में आयोजित अरपा महोत्सव में शामिल होने जाते वक़्त अल्प समय के लिए बिलासपुर में रुके जहां मीडिया से बात करते हुए एक सवाल पर नाराज हो गए और कहा कि मैं मजिस्ट्रेट तो नही हूं जो कार्यवाही करूँ आप ही कार्यवाही कर लीजिए।
दरअसल हुआ यूँकि राजस्व मंत्री से अवैध निर्माण और प्लॉटिंग से जुड़ा एक सवाल करने पर राजस्व मंत्री नाराज हो गए और कहा कि मैं मजिस्ट्रेट नही हूं जो कार्यवाही करूँ आप लीक से हट कर सवाल पूछ रहे है मैं दिमाग मे डिक्सनरी ले के नही चलता की एक एक मामले के बारे में बता पाऊं उन्होंने पत्रकार को ही कह दिया की आप ही कार्यवाही कर दो। अब राजस्व मंत्री के नाराज होने पर सवाल उठता है की उनके विभाग से जुड़े सवाल अगर उनसे ना करे तो आखिर किस से पूछा जाए। बहरहाल बिलासपुर में देखा जाए तो शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र हर जगह खुलेआम अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण का खेल चल रहा है और भूमाफियाओं और जमीन दलालों के साथ राजस्व विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ की बाते भी अक्सर सामने आती रही है। एक तरफ आम आदमी को अपने छोटे छोटे काम कराने तहसील के चक्कर काटने पड़ते है तो वही भूमाफियों के काम चुटकी भर में ये अधिकारी निपटा देते है।
असम में बनेगी कांग्रेस की सरकार, किसान आंदोलन पर केंद्र को बताया हठधर्मी…
छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने असम में कांग्रेस की स्तिथि को बेहतर बताते हुए असम में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना व्यक्त की उन्होंने कहा कि सीएम से मेरी बात हुई है। हम वहां अभी अच्छी स्थिति में हैं। हमारा दावा है कि हम वहां जरूर सरकार बनाएंगे। वही राजस्व मंत्री ने किसान आंदोलन मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार को हठधर्मिता छोड़ने की नसीहत दी और किसानो के हित में इस मुद्दे को केंद्र सरकार को गम्भीरत से लेते हुए इस समस्या का हल निकालने की बात भी राजस्व मंत्री ने कही। वही अवैध प्लॉटिंग के एक सवाल पर मंत्री का कहना था कि निगम के पास अपना अमला है वो सक्षम है कार्रवाही करने में फिर भी कही गलत हो रहा है तो नगर निगम से उसकी जानकारी लेकर अवैध प्लाटिंग में राजस्व विभाग जरूर कार्रवाई करेगा। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में राजस्व मामलो में आम जनता की सुविधा के लिए 16 नई तहसील बनाई गयी है और इस पहल को अच्छी पहल बताते हुए राजस्व मंत्री ने जल्द ही प्रदेश में कुछ और नई तहसील कार्यालय खोलने की बात भी कही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
