बिलासपुर // रायपुर के बाद अब बिलासपुर भी अनलॉक होगा , 22 से 28 सितंबर रात 12 बजे के तक जारी लॉकडाउन अब हो जाएगा खत्म, बिलासपुर में लॉकडाउन को आगे नही बढ़ाने का फैसला लिया गया है, 29 सितंबर मंगलवार से सभी बाजार, दुकाने खोली जा सकेंगी, जिला कलेक्टर सारांश मित्तर ने इस बात की पुष्टि की है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और लगातार सामने आ रहे मरीजो को देखते हुए बीते 22 सितंबर की सुबह 05 बजे से न्यायधानी में लॉकडाउन को लागू किया गया था जिसका आज अंतिम दिन है, रायपुर में मंत्री रविन्द्र चौबे के निवास पर आज कोरोना की समीक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई थी जिसमे निर्णय लिया गया है की राजधानी सहीत बिलासपुर और अन्य जिलों में भी कल से लॉकडाउन खोला जाएगा, यानि आगे नहीं बढ़ाया जाएगा । तो वही कल से राजधानी व न्यायधानी में रात 8 बजे तक सभी दुकानें खोली जा सकेंगी, इसके साथ ही रात 10 बजे तक होम डिलीवरी की जाएगी। हालांकि दुकान संचालकों को कोरोना के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करना जरूरी होगा,और नियम कायदों का विशेष तौर से ध्यान देना होगा ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
