बिलासपुर // उसलापुर के नेचरसिटी के सामने सराफा दुकान पर सोमवार शाम लूट के इरादे से घुसे तीन बदमाशों ने लूटपाट पर नाकाम होने पर दुकान मालिक को गोली मार कर घायल कर दिया। सकरी रोड पर स्थित सराफा दुकान सकरी थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। जहां लुटेरों ने शाम के वक़्त घटना को अंजाम दिया
बतादें की गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या न्यायधानी में एक सराफा कारोबारी से बंदूक की नोक पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।लूट की घटना रोकने की कोशिश में आये दुकान संचालक के हाथ में गोली लग गयी है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी अनुसार घटना सकरी थाना क्षेत्र से लगे उसलापुर के नेचर सिटी के पास स्थित सतीश्री ज्वेलर्स की है। शाम 8 बजे के करीब कुछ बदमाश ज्वेलरी दुकान के अंदर घुसे और लूट करने लगे। ज्वेलरी लूटते हुये देख जब दुकार के कारोबारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों में एक ने अपने पास रखी बंदूक से गोली चला दी।
घटना में सराफा कारोबारी मसानगंज निवासी आलोक सोनी के हाथ में 2 गोली लगी है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। फिलहाल वारदात की सूचना के बाद मौके पर एसपी प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस के आधा अधिकारी मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी है। वहीं इस घटना में कारोबारी आलोक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गये है, जिसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
Uncategorized06/02/2026सोने के बढ़ते भाव का लालच? सराफा व्यापारियों पर झूठी शिकायतों के खिलाफ एसोसिएशन ने उठाई आवाज..
