लॉकडाउन के दौरान शादी में निमंत्रण नहीं देने पर लाठी, डण्डे और पत्थर से पिटाई
पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा // लॉकडाउन के दौरान शादी में निमंत्रण नहीं देने पर लाठी, डण्डे और पत्थर से पिटाई, पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
6/05/ 2020 को प्रार्थी नरेश कुमार टंडन ग्राम डुमरपारा द्वारा बाराद्वार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इसके भाई की शादी में लॉकडाउन की वजह से गांव के लोगों को निमंत्रण नहीं देने पर मोहल्ले के ही श्याम लाल चतुर्वेदी, आनंद, सखाराम, भगवान दास टंडन, रेशम टंडन, हरीश टंडन, मोतीलाल पंकज, लव टंडन, तिलक कुमार टंडन, वगैरह स्टम्प, लाठी, डंडा, पत्थर से मारपीट किए हैं कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 138/20 धारा 147, 148, 294, 506, 323, 427, 452 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चांपा पद्मश्री तंवर को अवगत करा कर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर आज दिनांक 18/08/20 को आरोपी (1) श्यामलाल सतनामी पिता छोटूराम उम्र 50 वर्ष( 2)आनंद कुमार पिता श्यामलाल सतनामी उम्र 18 वर्ष( 3 )सखाराम पिता श्यामलाल सतनामी उम्र 20 वर्ष (4) भगवानदास पिता श्री राम सतनामी उम्र 54 वर्ष (5)रेशम लाल चंदन पिता भगवान दास उम्र 21 वर्ष (6)हरीश कुमार टंडन पिता भगवान दास टंडन उम्र 19 वर्ष (7)मोतीलाल पंकज पिता झाड़ू लाल पंकज उम्र 21 वर्ष (8)लव कुमार पिता संतराम टंडन 29 वर्ष (9)तिलक टंडन की उम्र 19 वर्ष सभी साकिनान डूमरपारा थाना बाराद्वार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक बीरबल रजवाड़े ,आरक्षक क्रमांक c/67, 426, 594, 11 का योगदान रहा है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
अपराध10/07/2026ऋण खाते में लाखों की हेराफेरी,, सेंट बैंक की ब्रांच मैनेजर और कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज,, लाखो के कथित गबन का मामला,, ईएमआई जमा करने के बाद भी मकान कुर्क करने की तैयारी का लगा आरोप,,
