सिरगिट्टी पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाए “हाय-हाय” के नारे… थाने का किया घेराव… गहमागहमी का माहौल… सितंबर, 01 / 202, बिलासपुर
सिरगिट्टी पुलिस पर एक बार फिर गम्भीर आरोप लगे है । ग्राम पंचायत कोरमी के सैकडों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत कर आरोपियों का बचाने का गम्भीर आरोप लगाते हुए थाने में जमकर नारेबाजी की । सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कोरमी गाँव मे मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच आज खूनी सँघर्ष हुआ है जिसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस मौके पर नही पहुंची थी। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे वहां गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। https://youtu.be/OP0XkSnnRNkथाने परिसर में पुलिस के खिलाफ ग्रामीण नारेबाजी कर रहे है। उसके बाद भी पुलिस के बड़े अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नही होने से पुलिस की छवि लगतार खराब होती जा रही है । अब देखना होगा कि एक के बाद एक थाना प्रभारी के खिलाफ मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस कप्तान सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कब और क्या कार्यवाही करते है ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वाश बना रह सके और अपनी वर्दी का रौब दिखाकर अपने कर्तव्य का पालन नही करने वाले अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के बाद और अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग न कर पाए और आम लोगो के बीच फिर खाकी की इज्जत और विश्वास बना रहे। जुआ , सट्टा, गांजा, कबाड़, और नो एंट्री के नाम पर अवैध वसूली की गंभीर शिकायतों और विवादों से नाता होने के बाद भी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्यवाही न होना समझ से परे है।https://youtu.be/413fv76arlA
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
