बिलासपुर // शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान में शराब बोतलों में पानी मिलाने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा, जहां गार्ड को शराब की बोतल में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। सुरक्षाकर्मी राजकपूर अनंत के साथ ही सुपरवाइजर सूर्यप्रकाश सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को नौकरी से निकाल दिया गया है। दुकानों में सुपरवाइजर और सेल्समैनों की नियुक्ति अभी अलर्ट कमांडो प्लेसमेंट कंपनी कर रही है।
शनिवार की सुबह आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी को सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में पानी मिलावट की जा रही है। उपायुक्त ने आबकारी इंस्पेक्टर को मौके पर भेज कार्यवाही के निर्देश दिए।

आबकारी इंस्पेक्टर जब टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब देखा कि दुकान का गार्ड राजकपूर स्टोररूम में शराब की बोतलों में पानी मिलाने का काम रहा था। साथ ही दुकान का सुपरवाइजर सूर्यप्रकाश सिंह भी मौके पर ही था। छापे कार्यवाही करने गयी टीम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। आबकारी टीम ने प्रकरण मे सुपरवाईजर सूर्यप्रकाश सिंह और गार्ड राजकपूर दोनो के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 38 (A),39 (B),(C) के तहत कार्यवाही की है बाद में दोनों को मुचलके पर छोड़ दिया गया।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
