बिलासपुर, दिसंबर, 20/2021
शहर की समाज सेवी संस्था शांता फाउंडेशन ने रविवार को ऑडोटोरियम में कोरोना योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें शहर के चिकित्सक, समाजसेवी संस्थाये, पुलिसकर्मियों, पत्रकार बंधुओ, सफाईकर्मी, मेडिकल स्टाफ समेत कोरोना के दौरान जरूरतमंदों की उल्लेखनीय सेवा करने वालों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं राजकीय गीत गाकर चालू किया गया एवं अंत में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत में नृत्य पेश की, जिससे सबको मंत्रमुग्ध कर दिया, बताते चले आपको बिलासपुर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोरोना योद्धाओं को राज्य मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ बीआर नंदा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप , फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया एवं कृषि वैज्ञानिक विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ शिल्पा कौशिक ने तकरीबन 145 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, इस दौरान कुछ कोरोना योद्धाओं ने अपने अनुभव साझा किए।
वही आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी गौ सेवक नीरज गेमनानी एवं उनकी टीम शांता फाउंडेशन की भूमिका सराहनीय रही, इस दौरान संस्था से नेहा तिवारी, रुपाली पाण्डेय, दानेश राजपूत, प्रकाश झा, जय प्रकाश तिवारी, प्राची ठाकुर, डी निहारिका रॉव, वर्तिका आकांशा, पवन भोंसले, प्रिया गुप्ता, प्रितेश राठौर, शोभा खांडे, शुभम पाण्डेय, निशा साहू, अभिषेक माखीजा सहित टीम के सभी लोग उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
