
बिलासपुर // आईजी दीपांशु काबरा के मार्गदर्शन व एसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में महत्वाकांक्षी अभिनव पहल रक्षा टीम का गठन महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित रखने की दिशा में किया गया है।
रक्षा टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर महिलाओं और बच्चों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। रक्षा टीम के द्वारा सोशल नेटवर्किंग माध्यम जैसे रक्षा टीम फेसबुक , रक्षा टीम ट्वीटर , में रक्षा टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य और जागरूकता संबंधी अनेक समाचार को post किया जाता है। लोगो को रक्षा टीम से जुड़ने के लिए अपील की जा जा रही है। साथ ही रक्षा टीम बिलासपुर का वाट्सअप नम्बर 9399021091 भी जारी किया गया है ताकि विपरीत परिस्थितियों में महिलाओं और बच्चों की मदद हेतु call या msg आने पर मदद की जा सकें।
उत्तर प्रदेश की पीड़ित महिला को दिलाई मदद महिला ने रक्षा टीम का जताया आभार…

रक्षा टीम बिलासपुर को पहले छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर के जिलों से ही मदद के लिए फोन आते थे। लेकिन आज छत्तीसगढ़ से बाहर उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक परेशान व पीड़ित महिला द्वारा रक्षा टीम के नम्बर पर कॉल और msg कर मदद चाही गई थी।पीड़ित ने बताया कि उसके ससुराल वाले बच्चों से दूर रखते हैं और मारपीट करते हैं। उसे घर पर नही रखना चाहते हैं। साथ ही पति की दूसरी शादी कराना चाहते हैं।पर सम्बंधित थाने से मदद नही मिल पा रही है। इस सम्बन्ध में रक्षा टीम बिलासपुर द्वारा सम्बंधित थाने से संपर्क कर कर पीड़िता की मदद कराई गई। पीड़िता इस मदद से बहुत खुश और संतुष्ट हुई और रक्षा टीम बिलासपुर को वाट्सअप पर msg कर धन्यवाद दी।फोन पर भी बिलासपुर पुलिस रक्षा टीम का आभार व्यक्त किया।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से रक्षा टीम द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। हर नारी की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि हर रूप में हम सबके घर पर भी नारी निवास करती हैं । सबकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
