बिलासपुर, फरवरी, 03/2026
एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
शुभम विहार कॉलोनी में युवक की चाकू मारकर हत्या,, प्रेमिका हिरासत में…
बिलासपुर। शहर के शुभम विहार स्थित शिक्षक कॉलोनी में मंगलवार को प्रेम प्रसंग ने दिल दहला देने वाला रूप ले लिया। शक और गुस्से में हुई कहासुनी के दौरान एक युवती ने अपने ही प्रेमी पर चाकू से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग सन्न रह गए।
मृतक कांता प्रसाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कांता प्रसाद (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम करा, थाना रतनपुर का निवासी था। उसके पिता का नाम दूज राम बताया गया है। कांता प्रसाद बिलासपुर के मिनोचा कॉलोनी के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यरत था। रेस्टोरेंट मालिक ने शिक्षक कॉलोनी में अपने कर्मचारियों के रहने के लिए एक मकान किराए पर लिया था, जहां सभी कर्मी हॉस्टल की तरह रह रहे थे।
रोशनी सूर्यवंशी जिसने घटना को अंजाम दिया

बताया गया कि बुधवार सुबह उसकी प्रेमिका रोशनी सूर्यवंशी, निवासी सीपत, उससे मिलने शुभम विहार कॉलोनी पहुंची थी। मुलाकात के दौरान किसी अन्य युवती से कथित प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने आरोप लगाया कि कांता प्रसाद किसी और से संबंध रखता था और उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर रखा था।
देखते ही देखते मामूली विवाद उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्से में आकर युवती ने चाकू निकाल लिया और हाथापाई के दौरान चाकू युवक के सीने में जा लगा। गंभीर चोट के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और कांता प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग, विवाद के कारणों और हत्या की परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है। इस जघन्य घटना के बाद शुभम विहार कॉलोनी में दहशत का माहौल है। लोग यह सोचने को मजबूर हैं कि प्रेम कैसे एक बड़ी त्रासदी में बदल गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
वारदात की जगह

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
