सरगुजा संभाग के पत्रकार मनीष सोनी के ऊपर हुई एफआईआर के विरोध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन…
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने लिया निर्णय हर जिले,ब्लॉक में सौपा जाएगा ज्ञापन…

रायपुर/बिलासपुर // प्रदेश में पत्रकारिता करना अब सुरक्षित नही रह गया है जिसकी सरकार वही पत्रकारों पर धमकी,प्रताड़ना,गलत एफआईआर करा दें रहा है इस प्रकार पत्रकारों के साथ प्रताड़ना अब आम हो गई है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार जिस टी एस सिंहदेव वर्तमान में सरकार में कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने का संकल्प लिया उन्ही की विधानसभा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा पत्रकार के खिलाफ गलत एफआईआर कराई । अब ये किसकी शह पर हुआ ये अम्बिकापुर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
पत्रकार मनीष सोनी के साथ क्या हुआ…
आपको विस्तृत विवरण बता रहे है कि पत्रकार मनीष सोनी अम्बिकापुर ने किसान की फसल को लेकर एक खबर बनाई जिसको उन्होने अपने यू ट्यूब चैनल पर डाला लेकिन कुछ शरारती तत्वों के द्वारा उसकी कॉपी पेस्ट करके कुछ असामाजिक शब्दो को जोड़ कर उसे वायरल किया जिसमें पत्रकार मनीष का कोई लेना देना नही लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओ के दवाब में गलत एफआईआर आई टी एक्ट के तहत दर्ज कर दी गई है जो कि सरासर गलत है ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने एफआईआर वापस लेने एवं जिन्होंने गलत तरीके से इस कार्य को अंजाम दिया उन पर कार्यवाही की जाने की मांग की है एवं मांग पूर्ण न होने पर अम्बिकापुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने की बात की ।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/05/2026मोपका के जायसवाल ढाबे पर पुलिस का छापा, शराबखोरी का अड्डा चला रहा था संचालक गिरफ्तार,, देशी शराब और बियर जप्त..
बिलासपुर13/05/2026पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर13/05/2026बिलासपुर में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई धीमी,, लोगो को हो रही परेशानी,, कुछ पंपों पर बढ़ी भीड़ तो कुछ पंप हुए ड्राई…
Uncategorized12/05/2026बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई… अलग-अलग क्षेत्रों से 86 लीटर से अधिक महुआ शराब और लहान जब्त, कई आरोपी जेल भेजे गए…
