सोशल मीडिया साइट पर बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित अश्लील फोटो वीडियो सामग्री को अपलोड करने वाले आरोपियों पर सरकंडा पुलिस ने की कार्यवाही….
एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त हुई थी, साइबर टिप रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों की पता तलाश कर गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

बिलासपुर // एनसीआरबी नई दिल्ली से साइबर टीप रिपोर्ट थाना सरकंडा को प्राप्त हुई।जिसमें सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो वीडियो सामग्री अपलोड करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई हेतु लेख किया गया था। उक्त पत्र के माध्यम से आईपी एड्रेस के आधार पर आरोपियों द्वारा अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी वीडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपलोड करना पाए जाने से आरोपी (1) ए एन तिवारी पिता वशिष्ठ तिवारी उम्र 58 साल निवासी बंधवापारा (2) कृष्णा सूर्यवंशी पिता जवाहर सूर्यवंशी 48 साल निवासी बंधवापारा (3)राहुल सोनी पिता संजय सोनी उम्र 21 साल निवासी चांटीडीह सरकंडा के विरुद्ध थाना सरकंडा में पृथक-पृथक 3 मामले धारा 67 क , 67 ख आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। उक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने अपने मोबाइल फोन से चाइल्ड पॉर्नोग्राफी संबंधी मटेरियल अपलोड करना स्वीकार करने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी ललिता मेहर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह आरक्षक आशीष राठौर व तरुण केशरवानी की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
