हनुमान जयंती पर घोंघाबाबा मंदिर में होगा नूतन शिखर में कलशारोहण… धूमधाम से मनेगा कुम्भाभिषेक महोत्सव…
बिलासपुर, अप्रैल, 15/2022

हनुमान जयंती के अवसर पर 16 अप्रैल शनिवार को घोंघा बाबा मंदिर परिसर में नूतन शिखर यानी गुंबज में कलशारोहण के साथ यहां कुंभाभिषेक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान दोपहर 12:15 बजे श्री राम मंदिर बलखंडी बाबा कमेटी यानी बिलासपुर धाम द्वारा तैयार किए गए हनुमान मंदिर के ऊपर नवनिर्मित 36 फिट के शिखर के ऊपर 5 फिट का कलश स्थापित किया जाएगा जिसकी कुल ऊंचाई 41 फिट होगी इसकी लागत करीब साढ़े 11 लाख रुपए है।

इस संबंध में मंदिर परिसर में श्री राम मंदिर बलखंडी बाबा कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी मंगत राय अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों के अनुसार 2 सौ वर्ष पूर्व बलखंडी बाबा साधु ने इस मंदिर परिसर की स्थापना की थी।और वे वर्षों पूजा पाठ करते रहे। बलखंडी बाबा ने ब्रम्हलीन होने से पहले इस स्थल के संचालन के लिए न्यास बना दिया था जिसे उनकी इच्छानुसार संचालित किया जा रहा है। बिलासपुर धाम में श्री रामजी के मंदिर में गुम्बज का स्थापना किया जा चुका है। इसके बाद कल यानी शनिवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर में गुम्बज की स्थापना होगी। उसके बाद तीसरे चरण में शिव मंदिर में गुम्बज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया की नूतन शिखर के साथ ही कलशारोहन एवं कुंभाभिषेक महोत्सव मनाया जाएगा,जिसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। कलशा रोहन एवं कुंभाभिषेक महोत्सव के दौरान परिसर के सभी 6 मंदिरों के प्रमुख पुजारी तथा मुख्य रूप से वैदिक पंडित श्री मुकेश जी के द्वारा पूरे मंत्र उच्चारण के साथ विधि-विधान से कलश स्थापना की जाएगी। इसके तत्काल बाद मंदिर के प्रमुख गेट और मंदिर परिसर में 3 हज़ार श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया जाएगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सहयोग से सवामणी प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। पत्र वार्ता के दौरान न्यास के सचिव शेखर मुदलियार, उपाध्यक्ष राजेंद्र खेड़िया ,न्यासी मनोज भंडारी, राजेश अग्रवाल कमल सोनी एवं अन्य न्यासी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
